Madhya Pradesh News: बैतूल जिले में 12वीं कक्षा का एक छात्र मंगलवार को कथित रूप से अपनी महिला मित्र के साथ सेल्फी खींचने के चक्कर में अचानक कोसमी बांध में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि मंगलवार दोपहर किला खंडारा निवासी 17 वर्षीय शुभम कास्दे अपनी महिला मित्र के साथ गांव से अपनी मोटरसाइकिल से कोसमी बांध घूमने आया था. बांध पर आने के बाद उसने मोबाइल से कई सेल्फी लीं.

उन्होंने कहा कि इसके बाद शुभम अपनी मित्र के साथ बांध के किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगा. इसी दौरान किनारे पर होने के कारण वह फिसल गया और सीधे बांध के गहरे पानी में जा गिरा. हिंगवे ने कहा कि उसके बांध में गिरते ही युवती घबरा गई. उसने तत्काल गांव के परिचितों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक शुभम गहरे पानी मे डूब चुका था.

उन्होंने बताया कि गांव वालों ने पहुच कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद होमगार्ड के गोताखोरों ने शुभम की तलाश शुरू की और थोड़ी देर बाद शुभम का शव निकाला गया. हिंगवे ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

ये भी पढ़ें:

Rajnath Singh on Savarkar: राजनाथ सिंह ने कहा- सावरकर ने खुद नहीं बल्कि गांधी जी के कहने पर लगाई थी दया याचिका

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड में अंकित दास ने किया सरेंडर, किसानों को कुचलने का आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया