MP News: इंदौर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार रात दावा किया कि दुनिया भर में बसे सिंधी मूल के लोग सिंध को पाकिस्तान से आजाद करने के लिए आंदोलन चला रहे हैं. उन्होंने यह ‘‘भरोसा’’ भी जताया कि प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा यह भू-भाग आने वाले समय में पाकिस्तान से अलग होकर भारत में शामिल हो जाएगा.

शंकर लालवानी ने किया बड़ा दावा

लालवानी ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा ‘‘दुनिया भर में बसे सिंधी मूल के लोग एक आंदोलन चला रहे हैं, जिसका लक्ष्य सिंध को पाकिस्तान से आजाद करना है. सिंध के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में सिंध पाकिस्तान से अलग होगा और भारत में मिलेगा. वैसे भी 1947 में भारत के विभाजन से पहले सिंध हमारे ही देश का हिस्सा था, जहां सिंधु घाटी की प्राचीन सभ्यता पनपी.’’

101 सिंधी हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

लालवानी 101 सिंधी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने के समारोह को संबोधित कर रहे थे. इन लोगों ने अपनी मातृभूमि पाकिस्तान को अलविदा कहने के बाद लंबे समय से भारत में शरण ले रखी है.

समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने एक वर्ग के तुष्टिकरण की नीति के चलते सिंधी हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की रफ्तार जान-बूझकर धीमी रखी.

उन्होंने बताया कि गुजरे कुछ सालों के दौरान इंदौर में 1,926 सिंधी हिंदू शरणार्थियों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और इनमें से 1,119 आवेदकों को भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है. मिश्रा ने कहा कि बाकी आवेदकों को भी जल्द से जल्द भारतीय नागरिकता देने की कोशिश की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Dialogue on Afghanistan: सात देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अफगानिस्तान पर हुई चर्चा से कराया अवगत

Nana Patole की मांग- देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक के आरोपों की हो जांच, महाराष्ट्र की हो रही बदनामी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया