Maha Navami Puja in Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में अल्पसंख्यकों पर आतंकियों ने हमले किए और कई की दिन-दहाड़े हत्या भी कर दी गई. हमले के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच गुरुवार को महानवमी के मौके पर उत्तरी कश्मीर में भद्रकाली के मंदिर में विशेष पूजा की गई. देश के विभिन्न इलाके से आए कश्मीरी पंडितों ने यहां पूजा की. भद्रकाली मंदिर को कश्मीरी पंडित अपनी कुलदेवी मानते हैं.

कश्मीर के सरहदी जिले कुपवाड़ा के राजवार इलाके में बने भद्रकाली मंदिर की खास बात ये है कि यह मंदिर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के भीतर है और यहां ना सिर्फ हर दिन पूजा होती है, बल्कि साथ-साथ हर साल अक्टूबर में मेला भी लगता है. इस बार भी कोरोना के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस मौके पर आए. हालांकि मेला नहीं लगा.

इस मौके पर सिर्फ हिंदू ही शामिल होने नहीं पहुंचे, बल्कि बहुत सारे मुस्लिम लोग भी इस पूजा में शामिल हुए और लोगों को बधाई दी. इस मौके पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए विशेष पूजा भी हुई, लेकिन भक्तों की शिकायत इस बात को लेकर रही कि इतने साल गुजर जाने के बाद भी मंदिर के रख-रखाव और भक्तों की सुख-सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के सोनवार इलाके स्थित दुर्गा नाथ मंदिर में गुरुवार को कश्मीरी पंडितों ने महानवमी पूजा की. मंदिर प्रबंधन ने कहा कि कश्मीर में हाल ही में नागरिकों की हत्याओं को लेकर तनाव को देखते हुए उत्सव में देरी हुई. मंदिर प्रबंधक माखनलाल के अनुसार, पूजा कैलेंडर के अनुसार 12 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन परिस्थितियों के चलते प्रशासन ने पहले इसकी अनुमति नहीं दी. हालांकि, पूजा गुरुवार को हुई, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में कम संख्या में भक्त जुटें.

Covid Vaccination: 100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरे होने पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर होगा अनाउंसमेंट

<a title="मुंबई NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस, जानें क्या है मामला?" href="https://www.abplive.com/news/india/mumbai-police-may-call-ncb-zonal-director-sameer-wankhede-for-questioning-ann-1982363" target="">मुंबई NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस, जानें क्या है मामला?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट