महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर चल रही राजनीति अब अपने चरम पर आ पहुंची है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने लाउडस्पीर-अजान विवाद पर टिप्पणी करते हुए MNS प्रमुख राज ठाकरे को महाराष्ट्र का ओवैसी बताया है. दरअसल, संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद पर बात करते हुए पहले बीजेपी पर हमला बोला फिर एमएनएस चीफ राज ठाकरे पर वार करते हुए कहा कि, बीजेपी के लिए राज ठाकरे महाराष्ट्र के ओवैसी हैं.

संजय राउत ने आगे कहा कि, जो काम उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने किया वहीं काम बीजेपी महाराष्ट्र में राज ठाकरे के जरिए करवाना चाहती है. संजय राउत के इस बयान के बाद सामना कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा दिखा. इस पोस्टर में लिखा है, ‘आपने किसको ओवैसी बताया? संजय राउत आप अपना लाउडस्पीकर बंद करें.’ वहीं, जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर एमएनएस ने लगाया है या किसी और ने इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है.

Mumbai:Poster that reads "Whom did you call Owaisi? Sanjay Raut shut down your loudspeaker,whole Maharashtra facing problem due to it or else we’ll shut down your loudspeaker in MNS style" seen outside Saamana Office

Raut reportedly called Raj Thackeray ‘Maharashtra ka Owaisi’ pic.twitter.com/qMurBPmC0Y
— ANI (@ANI) April 16, 2022

पुणे शहर में हनुमान चालिसा का पाठ

दरअसल, महाराष्ट्र में इन दिनों मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर राजनीति गर्मायी हुई है. वहीं, आज हनुमान जयंती के मौके पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पुणे शहर में हनुमान चालिसा का पाठ करने वाले हैं. इसको लेकर मनसे ने एक पोस्टर भी जारी किया था जिसमें लोगों से महाआरती में शामिल होने को कहा गया.

यह भी पढ़ें.

Aligarh Loudspeaker Issue: अलीगढ में हिंदू महासभा ने सनातन भवन पर लगाया लाउडस्पीकर, कहा- पांचों वक्त चलेगा हनुमान चालीसा

Uttarakhand News: दो-दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर प्यासा, गर्मी बढ़ते ही जिले में गहराया पानी का संकट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट