Maharashtra: वर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, MBBS के 7 छात्रों की मौत, बीजेपी विधायक का बेटा भी शामिल

Maharashtra Car Accident: महाराष्ट्र के वर्धा जिले से मंगलवार की सुबह एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर मिली है. बीती रात पुल से नदी में कार गिरने से 7 मेडिकल छात्रों (MBBS Student) की दर्दनाक मृत्यु हो गई है. जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्र महाराष्ट्र के दवेली से महाराष्ट्र के वर्धा जिले में जा रहे थे. मरने वाले छात्रों में ज्यादातर 20 से 35 साल के लोग बताए जा रहे हैं. घायलों को वर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

चालके का नियंत्रण खो देने की वजह से 40 फुट गहरी खाई में छात्रों की कार आधी रात को गिर गई थी जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. मृतक छात्रों में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक के बेटे आविष्कार रहांगडाले का भी नाम शामिल है. घटना में सभी की मृत्यु हुई है. हादसा देर रात यवतमाल वर्धा मार्ग पर सेलसुरा नामक जगह पर हुआ.

ये भी पढ़ें-

कोरोना केस में 16% की कमी, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 255874 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 20.75% से घटकर 15.52% हुआ

UP Chunav: 33 साल से भगवा खेमे का अभेद्य किला बनी हुई है गोरखपुर सीट, कांग्रेस का सूरज निकला नहीं, SP-BSP की तो बोहनी तक नहीं हुई

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News