Maharashtra News: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज एक और मामले की जांच सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है. इससे पहले मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज केस सीआईडी को जांच के लिए ट्रांसफर की गई थी. आपको बता दें कि परमबीर सिंह समेत डीसीपी पराग मनेरे और अन्य लोगों के खिलाफ वसूली का मामला ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था.

इस मामले के पहले व्यापारी श्यामसुंदर अग्रवाल की शिकायत पर मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद श्यामसुंदर अग्रवाल के भतीजे शरद अग्रवाल की शिकायत पर ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में वसूली का मामला दर्ज हुआ था.

क्या कुछ हुआ इस मामले में ?

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी बनाई गई थी और फिर यही मामला सीआईडी को ट्रांसफर किया गया था. इसी मामले से जुड़ा हुआ श्यामसुंदर अग्रवाल के भतीजे शरद अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जांच भी सीआईडी को ट्रांसफर कर दी गई है. एक अधिकारी ने बताया की यह दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस वजह से दोनों मामले जांच के लिए सीआईडी को ट्रांसफ़र किए गए हैं.

क्या था मामला ?

श्यामसुंदर अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक उसके खिलाफ उसका पूर्व बिज़नेस पार्टनर संजय पुनमिया ने झूठी एफआईआर लिखवाई थी कि श्यामसुंदर अग्रवाल के कहने पर छोटा शकील ने उसे धमकी देकर सेटलमेंट करने को कहा था. श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि इस एफआईआर के बाद उससे पैसे की मांग की गई थी.

Rohini Court Firing: कोर्ट के भीतर फायरिंग में गैंगस्टर की हत्या, पुलिस ने वकील की ड्रेस पहने हमलावर को भी मार गिराया, देखें वीडियो

जातीय जनगणना को लेकर मायावती ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बीजेपी की OBC राजनीति का हुआ पर्दाफ़ाश

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट