Maharashtra News: फिर विवादों से घिरे समीर वानखेड़े, अब होटल-बार का लाइसेंस हुआ रद्द

Maharashtra News, Sameer Wankhede: एनसीबी मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और कैबनेट मंत्री नवाब मालिक (Nawab Malik) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और अब मामला वानखेड़े परिवार के व्यवसाय पर आ गया है. नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि नवी मुंबई के पॉश इलाके में सद्गुरु बार और रेस्टोरेंट है, जिसके मालिक समीर वानखेड़े हैं, जिन्होंने अपने उम्र की गलत जानकारी देते हुए लिकर लाइसेंस हासिल किया था.

’वानखेड़े परिवार कानूनी सलाह ले रहा’

लाइसेंस 29 अक्टूबर 1997 के दिन हासिल किया गया, लेकिन उस वक्त समीर की उम्र 17 साल 11 महीने थी. समीर का जन्म 14 दिसंबर 1979 का है. नवाब मलिक की शिकायत के बाद ठाणे कलेक्टर ने इस लिकर लाइसेंस को रद्द करने का निर्णय लिया है. समीर सद्गुरु बार और रेस्टोरेंट के मैनेजर गणेश शेट्टी के मुताबिक, अब तक उन्हें कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन वानखेड़े परिवार कानूनी सलाह ले रहा है.

वहीं, रेस्टोरेंट के मैनेजर गणेश शेट्टी का कहना है कि इस बार और रेस्टोरेंट से दर्जनों लोगों का घर चलता है, लेकिन 24 साल से चल रहे इस व्यवसाय पर कार्रवाई करने से रोजगार प्रभावित होगा, बदले की भावना से कार्रवाई की गई है.

नवाब मलिक ने लगाए हैं कई आरोप

बता दें कि समीर वानखेड़े के पिछले साल अक्टूबर में एक जहाज पर छापेमारी कर वहां से मादक पदार्थ की जब्ती का दावा करने के बाद से नवाब मलिक ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. इस छापेमारी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था.

ये भी पढ़ें-

UP Election: ‘अगर SP की सरकार होती, तो क्या…’, अतरौली में गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला

ED चार्जशीट में अनिल देशमुख ने किया खुलासा, कहा- केवल इसलिए मुझे गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News