Maharashtra News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महाराष्ट्र इकाई के नेता आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपने पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस द्वारा नवाब मलिक के खिलाफ संदिग्ध भूमि सौदों को लेकर लगाए गए आरोपों का संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देना चाहिए.

शेलार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस द्वारा राज्य के मंत्री मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच का आदेश देना चाहिए.

मामले की जांच करानी चाहिए- शेलार

शेलार ने कहा, ‘‘नवाब मलिक ने आज स्वीकार किया कि उन्होंने उन लोगों से जमीन खरीदी है जिन्हें 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया. अब, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को अपने कैबिनेट सहयोगी नवाब मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए और मामले की जांच करानी चाहिए.

फडणवीस के दावों के बाद शेलार ने शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार पर निशाना साधा. बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘फडणवीस ने उजागर किया है कि कैसे एमवीए सरकार के कुछ मंत्रियों के अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के साथ संबंध हैं. मलिक ने स्वीकार किया है कि उन्होंने (उपनगर कुर्ला में) जमीन बाजार दर से 1.5 गुना कम कीमत पर खरीदी है.’’

कम दर पर कैसे मिल सकता है जमीन- शेलार

शेलार ने सवाल किया, ‘‘मलिक को इतनी जमीन कम दर पर कैसे मिल सकती है? क्या उन्होंने सोचा कि आम आदमी मूर्ख है?’’ फडणवीस ने आरोप लगाया है कि नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने एक दशक पहले 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के दो दोषियों के साथ भूमि सौदे किए. मलिक ने सभी आरोपों का खंडन किया है.

यह भी पढ़ें.

BJP के पूर्व MLC टुन्ना पांडेय ने लगा दी गालियों की झड़ी, JDU सांसद कविता सिंह के पति को भी ‘घसीटा’, जानें पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली में 11 नवंबर से शुरू होगा ‘इंप्टी ओपेन बर्निंग कैंपेन’, जानें इसके बारे में

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया