Maharashtra News: मुंबई की समुद्री सुरक्षा से खिलवाड़, समंदर में तैनात 23 स्पीड बोट्स के असली इंजन चोरी कर नकली लगाए गए

Maharashtra News: आतंकियों के निशाने पर रहने वाले मुंबई में समुद्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का बहुत बड़ा मामला सामने आया है. मुंबई पर हुए 26-11 हमले के बाद समुद्री सुरक्षा की पेट्रोलिंग के लिए दी गई 23 स्पीड बोट्स के असली इंजनों को चोरी करके किसी ने पुराने और घटिया किस्म के इंजनों से बदल दिया. ये खुलासा महाराष्ट्र एसीबी ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट में किया है. सुरक्षा के साथ हुए इस खिलवाड़ ने महाराष्ट्र सरकार की नींद उड़ा दी है. हालांकि सुरक्षा के साथ इतनी बड़ी छेड़छाड करने वाले को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है.

बीजेपी नेता आशीष शेलार का कहना है कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले गुनाहगारों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए.

26-नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले ने ना केवल देश बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया और इस आतंकी घटना के बाद मुंबई और महाराष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे. ये सवाल आज भी जस का तस बना हुआ है. क्योंकि समंदर में पेट्रोलिंग के लिए दी गई 23 स्पीड बोट्स के असली इंजनों को चोरी करके किसने पुराने और घटिया किस्म के इंजनों से बदल दिया.

हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रही मुंबई की सुरक्षा में चूक सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही का एक नमूना पेश करती है, क्योंकि मामले की जांच के आदेश के बाद भी अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर हैं. एसीबी की जांच में पता चला है कि साल 2017-18 के बीच चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया. चोरी किए हुए कुछ इंजनों को नवी मुंबई से बरामद भी किया गया है.

घटिया क्वालिटी के इंजन बोट में लगाने से सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं. दरअसल बोट की परफॉर्मेंस से लेकर मेंटेनेंस पर काफी असर पड़ता है, वहीं डर इस बात का भी होता है कि बीच समुंदर में बंद ना हो जाए.

महाराष्ट्र की समुद्री सुरक्षा के लिए 57 बोट्स हैं, इसमें से 28 अलुमिनियम बोट्स हैं और 28 FRP बोट्स हैं. बोट्स की वार्षिक देखभाल का काम एक निजी कंपनी को दिया गया था. एक बात साफ है कि सुरक्षा में सेंध मारी करने वाला कोई बाहरी नहीं लगता. पर सवाल ये है कि उसे अब तक पकड़ा क्यों नही जा सका है.

Doctors Retirement Age: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बढ़ेगी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

ताजपोशी के बाद एक्शन में CM चन्नी: पानी और बिजली बिल माफ, कहा- किसानों पर आंच आई तो अपना गला काट दूंगा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News