मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि पार्टी में उनके सहयोगी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से नोटिस आया है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की ओर से आया नोटिस ‘ उम्मीद के अनुरूप’ है और पार्टी इससे कानूनी तरीके से लड़ेगी. राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ बहुत बढ़िया, जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त हुई, अनिल परब को ईडी द्वारा उम्मीद के अनुरूप नोटिस भेजा गया. केंद्र सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया. भूकंप का केंद्र रत्नागिरी था. परब जिले के प्रभारी मंत्री हैं. घटनाक्रम को समझिए. हम कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेंगे. जय महाराष्ट्र.’’

शाब्बास!
जन आशीर्वाद जत्रेची सांगता होताच अपेक्षे प्रमाणे अनिल परब यांना ई.डी.ची नोटीस बजावण्यात आली . वरचे सरकार कामाला लागले. भुकंपाचा केंद्रबिंदू रत्नागिरीत होता. परब हे रत्नागिरीचे पालक मंत्री आहेत.
chronology कृपया समज लिजीये.
कायदेशीर लढाई कायदयानेच लढू..जय महाराष्ट्र
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) August 29, 2021

अपमानजनक टिप्पणी करने के चलते नारायण राणे को किया गया था गिरफ्तार

हाल में, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था. राणे ने शिवसेना और ठाकरे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की थी.

गौरतलब है कि बीजेपी महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री परब को उनकी कथित ‘आय से अधिक संपत्ति’ और राणे की गिरफ्तारी में भूमिका को लेकर निशाना बना रही है.

यह भी पढ़ें.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट