Mahipal Maderna Death: राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा का रविवार को निधन हो गया. मदेरणा काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज जारी था. वह चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे. नर्स भंवरीदेवी अपहरण व हत्या मामले में मदेरणा हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे उनका कैंसर का इलाज चल रहा था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने मदेरणा के निधन पर शोक जताया है. कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चाडी, जोधपुर में किया जाएगा.

राजस्थान के सीएम गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, “पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.”

भंवरीदेवी जोधपुर में सरकारी नर्स थी. मदेरणा व पूर्व विधायक मलखान सिंह का उसके साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था. साल 2011 में भंवरी देवी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. सीबीआई ने मदेरणा को गिरफ्तार किया था और लंबी न्यायिक हिरासत के बाद वह उपचार के लिए जमानत पर थे. उनकी बेटी दिव्या मदेरणा अभी ओसियां सीट से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें-
Kerala Flood Update: केरल में भारी बारिश-बाढ़ से बिगड़ रहे हालात, गृहमंत्री बोले- हम नजर बनाए हुए हैं, हर संभव मदद करेंगे

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट