TMC Chief Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2024 में बीजेपी को पूरे देश में हारते हुए देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर से ‘खेला होबे. बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी को 2024 में भी वैसी ही हार का सामना करना पड़ेगा जैसा कि उन्हें इस वर्ष राज्य के विधानसभा चुनावों में करना पड़ा था.

शहर के फूलबगान इलाके में 19 दिसंबर के लिए निर्धारित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है. उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा था कि भाजपा ने राज्य में कैसा प्रचार अभियान चलाया था. इससे सभी डरते थे. लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें हरा दिया. बंगाल ने आज जो सोचा, कल भारत सोचेगा. हम 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे. उसका वैसा ही हश्र होगा जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में हुआ था.”

बनर्जी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में "उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना" है. टीएमसी नेता ने केएमसी चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों से लोगों के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नगर संबंधित उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए.

राष्ट्रीय राजनीति की तैय्यारी कर रही है तृणमूल कांग्रेस

गौरतलब है कि इस वर्ष हुए विधानसभा चुनावों मेंं तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को चुनावों में हरा दिया था. कोलकाता विधानसभा चुनावों के बाद से ही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी अब राज्य से निकलकर देश के अन्य राज्यों में अपनी पैठ बनाने में लगी हुई है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले टीएमसी ने अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए खुद को (तृणमूल कांग्रेस) ‘वास्तविक कांग्रेस’ बताया था. यही नहीं उसने कांग्रेस को ‘लड़ाई में थक चुकी’ सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) करार देते हुए मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम बताया था.

Congress Vs TMC: टीएमसी का निशाना- कांग्रेस लड़ाई में थक चुकी है, अंतर्कलह ने उसे तहस-नहस कर दिया है

Congress Vs TMC: टीएमसी और कांग्रेस में रार और बढ़ी, अभिषेक बनर्जी ने लगाए ये आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट