Manipur Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Election) में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के कई सदस्यों के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. पार्टी ने चुनाव से पहले उनके पाला बदलने को रोकने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी के इन सदस्यों में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें इंफाल (Imphal) पश्चिम जिले की केसामथोंग सीट और काकचिंग जिले की सुगनु सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सी विजय ने बताया, ”पार्टी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में कई संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि वे (संभावित उम्मीदवार) बदलते राजनीतिक परिदृश्य में अपना पाला नहीं बदल सकें.” भारतीय जनता पार्टी चुनाव में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के सदस्यों के बीच सहयोग सुनिश्चित करने के लिए बैठकें आयोजित कर रही है.

गौरतलब है कि चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी के तीन मंत्रियों ने हाल में पार्टी छोड़ दी और बीजेपी की ओर से मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करना अभी बाकी है. पार्टी की कोशिश है कि मणिपुर में बीजेपी के बीच एकता बना कर रखी जाए. ऐसे में बीजेपी की ओर से यह कदम उठाए गए हैं.

प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अभी तक मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है. बता दें कि मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में, 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होना है, जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Punjab Elections: बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानें- कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Ghaziabad में Rajnath Singh बोले- चौधरी चरण सिंह के प्रति मेरी आस्था रही है, कृषि कानून पर भी दिया बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट