
<p style="text-align: justify;"><strong>Manmohan Singh Health Update:</strong> पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.</p> <p style="text-align: justify;">एक सूत्र ने बताया, ”दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था. बुधवार को चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें रखा गया है. चिंता की कोई बात नहीं है.” वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट किया, ”पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं.” वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ”मनमोहन सिंह जी के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





