दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव टालने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बीजेपी आप की लोकप्रियता से घबरा गई है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनावों को टालने की मांग की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं स्टेट इलेक्शन कमिशन से भी कहना चाहूंगा कि अगर ऐसे ही चुनाव टाल दिए जाएंगे तो जनतंत्र ही नहीं बचेगा. मुझे नहीं पता आपके ऊपर क्या प्रेशर डाला जा रहा है, आपको क्या धमकी दी जा रही है या आपको क्या लालच दिया जा रहा है. आप बाहर आ कर पूरे देश को बता दीजिए. झुकिए मत.'

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों के बीच कई बातें चल रही हैं. 8 सालों से केंद्र सरकार है और अगर तीनों एमसीडी को एक जगह करना था तो 8 सालों में क्यों नहीं किया, लोग कह रहे हैं कि एमसीडी को इकट्ठा करना एक बहाना है, मकसद चुनाव टालना है, क्योंकि बीजेपी को लग रहा था कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जबरदस्त लहर है और चुनाव टालने के मकसद से यह करा गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 272 वार्ड हैं, तीनों नगर निगम के काउंसलर अपने अलग-अलग नगर निगम में बैठते हैं. चुनाव होंगे तो वह इकट्ठे बैठ जाएंगे. जब तक तीनों नगर निगम हैं तो तीनों में बैठ जाएंगे. जब अलग अलग होंगे तो अलग-अलग बैठ जाएंगे. मकसद तीनों नगर निगम एक जगह करना नहीं है मकसद चुनाव टालना है.जनतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि सरकार आती-जाती रहेंगी, कल आप भी नहीं रहेंगे, मैं भी नहीं रहूंगा, देश ज़रूरी है. मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि चुनाव कैंसल मत करवाइए, यह जनतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है.

ये भी पढ़ें- UP Election Result: शिवसेना नेता संजय राउत ने क्यों कहा- मायावती और ओवैसी को मिले ‘भारत रत्न’, जानिए

चार राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी का अहमदाबाद में रोड शो, लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें तस्वीरें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट