MP: सब-इंजीनियर का पत्र वायरल, लिखा- ओवैसी मेरे पिछले जन्म में थे सखा नकुल, गीता का पाठ कराने के लिए चाहिए छुट्टी

आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा कस्बे से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने दावा किया है कि मुझे अपने पिछले जन्म का अहसास हुआ है. ये शख्स पेशे से सब-इंजीनियर है. शख्स ने अपनी लीव एप्लीकेशन में कहा है कि पिछले जन्म में असदुद्दीन ओवैसी मेरे सखा नकुल थे. इसलिए मुझे गीता का पाठ कराने के लिए छुट्टी चाहिए.

अहंकार मिटाने के लिए भीख मांगता है शख्स

सब-इंजीनियर की लीव एप्लीकेशन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लीव एप्लीकेशन में शख्स ने लिखा है, ‘’उसे अपने पिछले जीवन की याद आ गई है और वह अपने जीवन के बारे में और जानने के लिए भगवद गीता पाठ करना चाहता है और हर रविवार को अहंकार मिटाने के लिए भीख मांगता है.’’

यहां पढ़ें शख्स ने पत्र में क्या-क्या लिखा है

राजकुमार नाम के इस शख्स ने पत्र में लिखा है, ‘’प्रार्थी राजकुमार सिंह यादव आपकी जनपद पंचायत सुसनेर में उपयंत्री के पद पर पदस्थ हूं. मैं रविवार को जनपद के किसी कार्य में उपस्थित नहीं हो पाऊंगा, क्योंकि मुझे कुछ दिन पहले ही आभास हुआ है कि आत्मा अमर होती है. मुझे अपने पिछले जन्म का भी आभास हुआ है.’’

शख्स ने आगे लिखा है, ‘’असदुद्दीन ओवैसी मेरे पिछले जन्म के सखा नकुल थे और मोहन भागवत सकुनी मामा. इसलिए मैं अपने जीवन को जानने के लिए गीता पाठ कराना चाहता हूं. मैं प्रत्येक रविवार के दिन अपने अंदर के अंहकार को मिटाने के लिए एक गेंहु का दाना घर-घर जाकर भींग मांगकर इखट्ठा करूंगा. ये मेरी आत्मा का सवाल है. मैं समझता हूं कि आप मुझे प्रत्येक रविवार की छुट्टी देने की कृपा करेंगे.’’

यह भी पढ़ें-

Explained: एयर इंडिया और सरकार के बीच हुई डील के क्या हैं मायने, क्या लौटेंगे ‘महाराजा’ के शाही दिन?

Explained: 13वें दौर की सैन्य बातचीत के बाद भी कम नहीं हो रही चीन की चालबाजी, जानें क्या हुआ?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News