महंगाई की मार झेल रही आम जनता को दिवाली के मौके पर कुछ राहत मिली है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है. इसके बाद कई बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों ने भी VAT में कटौती का ऐलान किया है, जिससे जनता को डबल फायदा मिला है.

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी वैट में 4 प्रतिशत तक की कटौती करने का ऐलान किया है. सीएम शिवराज ने कहा, डीजल पर अतिरिक्त कर को 1.5 रुपये और पेट्रोल पर अतिरिक्त कर में 2 रुपये प्रति लीटर कमी करने का निर्णय लिया गया है. इन फैसलों के कारण केंद्र शासन द्वारा दी गई राहत के अतिरिक्त मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीज़ल के रिटेल दाम में 7 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त कमी आएगी.

बता दें कि जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की तो प्रदेश में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 119 रुपये से घटकर 112 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 108 रुपये से घटकर 95 रुपये हो गई थी. इसके बाद शिवराज सरकार ने वैट 4 प्रतिशत घटा लिया. अब एमपी में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 107 रुपये और डीजल की कीमत लगभग 91 रुपये हो गई. इस प्रकार पेट्रोल की कीमत में कुल 12 रुपये और डीजल की कीमत में 17 रुपये की कमी होगी.

प्रधानमंत्री ने कल पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी जिसके कारण पेट्रोल और डीज़ल के दाम घटे थे। आज उसी रास्ते पर चलते हुए जनता को महंगाई से राहत देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीज़ल पर वैट में 4% कटौती करने का फैसला किया है:शिवराज सिंह चौहान, MP CM pic.twitter.com/8IR1Ar06G7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2021

अन्य राज्य के लोगों को भी मिली राहत

देश के अन्य राज्यों में भी लोगों को पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट से कुछ राहत मिली है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 103.97 रुपये प्रति लीटर हो गई और उसी अनुसार डीजल का दाम 98.42 रुपए प्रति लीटर से गिरकर 86.67 प्रति लीटर हो गया. मुंबई में पेट्रोल के दाम 5.87 रुपये घटकर 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 12.48 रुपये कम होकर 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है. कोलकाता में डीजल की कीमत 5.82 रुपये घटकर 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 11.77 रुपये घटकर 89.79 रुपये प्रति लीटर हो गई. यूपी में अब पेट्रोल और डीजल दोनों ही 12-12 रूपये सस्ता हो गया है. वैट की दरें विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जिससे ईंधन की दरों में अंतर होता है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price in UP: केंद्र के बाद यूपी सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल के घटाए दाम, जानिए कितने रुपये हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price: सरकार ने घटाया पेट्रोल और डीजल पर टैक्स, जानिए किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा तेल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया