Mumbai Cruise Drugs Case: मुंबई में क्रूज ड्रग्स केस सामने आने के बाद से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस एक दूसरे से उलझ गए हैं. दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल जारी है. बुधवार को जब एक बार फिर से नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाए तो बीजेपी नेता हाजी अराफात ने नवाब मलिक पर पलटवार किया है. हाजी अराफात शेख ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत की और बताया कि नवाब मलिक ने पिक्चर शुरू किया है लेकिन फिल्म को हम खत्म करेंगे. हाजी अराफात शेख ने कहा कि नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उन्हें तत्काल मानसिक इलाज की जरूरत है.

नवाब मलिक का फडणवीस पर आरोप

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए अक्टूबर 2017 के एक मामले का जिक्र किया है. यह मामला डीआरआई से संबंधित है. डीआरआई ने साल 2017 अक्टूबर महीने में ₹10 लाख के नकली नोटों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था और इसकी सूचना एनआईए को दी थी. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था इसमें एक आरोपी इमरान आलम है जो कि बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख का छोटा भाई है.

हाजी अराफात के छोटे भाई को बचाने का आरोप

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक का आरोप है कि पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हाजी अराफात के छोटे भाई को बचाने और जाली नोटों के कारोबार को संरक्षण देने का काम किया. नवाब मलिक के आरोपों के बाद बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख भी इस लड़ाई में कूद पड़े. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नवाब मलिक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की जरुरत है. बहरहाल मुंबई क्रूज ड्रग्स का मामला पूरी तरह से सियासी रूप अख्तियार कर लिया है. हर रोज नए नए आरोप लगाए जा रहे हैं और उन आरोपों पर पलटवार करने का खेल जारी है.

Nawab Malik PC: नवाब मलिक बोले- हजारों करोड़ की उगाही में शामिल हैं फडणवीस, अंडरवर्ल्ड के लोगों को बड़े पदों पर बिठाया

Tamil Nadu Rains: चेन्नई समेत कई शहरों में बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल, सीएम स्टालिन ने राहत बचाव कार्य तेज करने के दिए आदेश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया