Enquiry Against Sameer Wankhede: एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अपने खिलाफ हाल ही में लगे रिश्वत के आरोपों के बीच दिल्ली में हैं. एनसीबी विजिलेंस यूनिट के प्रमुख डीडीजी एनआर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एजेंसी ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह द्वारा लगाए गए ‘जबरन वसूली’ के आरोपों की जांच शुरू करेगी. लेकिन ज्ञानेश्वर सिंह अभी मुंबई के लिए रवाना नहीं हुए हैं. न ही रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए समीर वानखेड़े को दिल्ली बुलाया गया है. एनसीबी विजिलेंस यूनिट के प्रमुख ने ये जानकारी दी है.

ज्ञानेश्वर सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, ‘मैंने अपनी जांच में किसी को नहीं बुलाया है. आज मुंबई नहीं जा रहा हूं. आज दिल्ली ही हूं. मुझे जब पूछताछ करनी होगी तब समीर वानखड़े को बुलाऊंगा.'

एक दिन पहले ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा था कि वह बयान दर्ज करेंगे और गवाह प्रभाकर साइल द्वारा दिए गए सबूतों का विश्लेषण करेंगे. उसके बाद एनसीबी को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपेंगे. कुछ तथ्यों को स्वतंत्र गवाह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रिपोर्ट किया गया है.

क्या वानखेड़े अपने पद पर बने रहेंगे?
यह पूछे जाने पर कि क्या वानखेड़े अपने पद पर बने रहेंगे, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है, उन्होंने कहा था कि हम जांच के दौरान मिले सबूतों पर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा, "हम एक पेशेवर एजेंसी हैं और जब भी हमें लगता है कि किसी चीज की जांच की जानी चाहिए, तो हम जांच करते हैं."

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वे ड्रग्स तस्करी रोधी संस्था (एनसीबी) के खिलाफ व्यक्तिगत हमलों और आरोपों के बावजूद ड्रग्स के खतरे से लड़ना जारी रखेंगे." वानखेड़े को एनसीबी के महानिदेशक ने रविवार को क्रूजर जहाज पर छापेमारी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साइल द्वारा लगाए गए आश्चर्यजनक आरोपों के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तलब किया है. हालांकि, एजेंसी ने इसे शीर्ष अधिकारियों के साथ एक नियमित बैठक करार दिया है.

ये भी पढ़ें-
Lakhimpur Kheri violence case: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को घटना के गवाहों को सुरक्षा देने का दिया निर्देश, कहा- तेजी से दर्ज करें गवाहों के बयान

Explained: ड्रग्स केस की जांच करते-करते कैसे खुद ही फंस गए NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया