
<p style="text-align: justify;">क्रूज़ पर चल रही ड्रग्स पार्टी में एनसीबी की छापेमारी में हिरासत में लिए गए आठ लोगों में से तीन को एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वालों में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल है. इन तीनों आरोपियों को एनसीबी फिलहाल मेडिकल के लिए जेजे अस्पताल ले गई है. इसके बाद इन्हें अदालत में पेश किया जाना है.</p> <p style="text-align: justify;">क्रूज़ पर एनसीबी ने शनिवार रात को छापेमारी की थी और वहां से आठ लोगों को हिरासत में लिया था. तमाम लोगों से गहराई से करीब 16 घंटे पूछताछ की गई और उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों से हुई पूछताछ में एनसीबी को जानकारी मिली की उन्हें जिनसे ड्रग्स मिली वो नवी मुंबई के बेलापुर में रहता था.</p> <p style="text-align: justify;">आपको बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा था और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से ड्रग्स भी बरामद किया.</p> <p style="text-align: justify;">एनसीबी ने बताया है, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





