Mumbai Drugs Racket: देवेंद्र फडणवीस बोले- नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, इसके सबूत भी दूंगा
Mumbai Drugs Case: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.  मलिक का आरोप है कि मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स का कारोबार देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में किया जा रहा है. इसके बाद अब देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया. फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, इसके सबूत भी दूंगा.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘जिनके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, उन्हें मेरे बारे में बात नहीं करनी चाहिए. मैं अंडरवर्ल्ड के साथ नवाब मलिक के संबंधों के सबूत पेश करूंगा. मैं दिवाली के बीतने का इंतजार कर रहा हूं.'
इससे पहले नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘महाराष्ट्र में ड्रग का पूरा खेल कहीं न कहीं देवेंद्र जी के आशीर्वाद से चल रहा था और चल रहा है. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. आखिर इस शहर में देवेंद्र जी का ड्रग के धंधे में क्या कनेक्शन है.'
फडणवीस पर नवाब मलिक के बड़े आरोप
फडणवीस के संरक्षण में ड्रग्स का धंधा चल रहा था
पेडलर जयदीप राणा से फडणवीस के संबंध
जयदीप ने अमृता फडणवीस के गाने में फाइनेंस किया
ड्रग्स पेडलर को बचाने के लिए वानखेडे की नियुक्ति
ड्रग्स पेडलर से बीजेपी के कई नेताओं के संबंध
बीजेपी ने मेरे परिवार को निशाना बनाया
मेरे दामाद को गलत तरीके से फंसाया गया
सुप्रीम कोर्ट चेयरमैन की राष्ट्रपति से शिकायत करेंगे
ये भी पढ़ें-
कांग्रेस ने ममता बनर्जी को याद दिलाया पुराना रिश्ता, पूछा- बीजेपी के साथ गठबंधन क्यों किया था?
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News