Mumbai Fire: मुंबई के मानखुर्द स्थित न्यू मंडाला इलाके में भीषण आग लग गई है. ये आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रप में लगी है. फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम जारी है. आग से काफी नुकसान होने की खबर है. बताया जा रहा है कि भीषण आग की वजह से कई घर जलकर खाक हो गए हैं. वही बताया यह भी जा रहा है कि 3-4 गैस सिलेंडर भी फटे हैं.

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

आग को बुझाने की कोशिशें लगातार जारी है. न्यू मंडाला इलाके में अग्निशमन दल की 12 गाड़ियां मौजूद है. इसके अलावा 10 वाटर टैंक भी मंगाए गए हैं. फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं है. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लगी है. वही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद हैं. आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

दिल्ली में भी बिल्डिंग में लगी अगी

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास बनी इमारत ऋषभ टावर में अचानक आग लग गई. ये आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी है. आग पर काबू पाने के लिए 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

Amit Shah Varanasi Visit: आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Srinagar Encounter: श्रीनगर में आतंकियों से सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़, एक आतंकी हुआ ढेर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट