Mumbai Rape: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है. युवती के साथ रेप के बाद बर्बरता की गई है, जिसके बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा.

टेंपो के अंदर किया गया रेप

बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया. यह घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 45 साल के आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया.

आरोपी पर रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई. अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है. कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है.

साल 2012 में दहल गई थी दिल्ली

बता दें कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया. जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें-

Weather Updates: दिल्ली-NCR में रात से बरस रहे हैं बादल, राजस्थान और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Attack On America: 9/11 हमले के बाद कैसे बदली दुनिया और कैसे अमेरिका ने लिया इसका बदला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट