नागालैंड में सुरक्षालबों की तरफ से की गई फायरिंग में जवान समेत मारे गए 15 लोगों का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को राज्यसभा में उठा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे मामले को उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री से विस्तृत तौर पर घटना के बारे में जवाब देने की मांग की. खड़गे ने कहा- “हम मांग करते हैं कि संसद के दोनों सदनों में केन्द्रीय गृह मंत्री घटना में बारे में विस्तृत जानकारी दें, ऐसे हम उम्मीद करते हैं. यह एक बेहद ही संवेदनशील मुद्दा है. ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्हें अवश्य यह जवाब देना चाहिए कि क्यों ऐसा हुआ है.”

नागालैंड घटना पर गृहमंत्री से बयान की मांग

इधर, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि गृह मंत्री ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर बयान देंगे. उन्होंने कहा कि यह काफी गंभीर मुद्दा है. वेंकैया नायडू ने आगे कहा कि विपक्ष के हंगामे के चलते कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है और इसी वजह से सदन की कार्रवाई बार-बार बाधित हो रही है. इसके साथ ही, विपक्ष राज्यसभा 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा कर रहा है. राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

नागालैंड की घटना पर पीएम मोदी की मंत्रियों संग बैठक

इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन में नगालैंड हिंसा पर बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे. बैठक में नागालैंड समेत संसद की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. गौरतलब है कि नागालैंड के मोन जिले में एक के बाद एक गोलीबारी की तीन घटनाओं में सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि गोलीबारी की पहली घटना संभवत: गलत पहचान का मामला थी. इसके बाद हुए दंगों में एक सैनिक की भी मौत हो गई.

गोलीबारी की पहली घटना तब हुई जब शनिवार शाम कुछ कोयला खदान कर्मी एक पिकअप वैन में सवार होकर गाना गाते हुए घर लौट रहे थे. सेना के जवानों को प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-के (एनएससीएन-के) के युंग ओंग धड़े के उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी और इसी गलतफहमी में इलाके में अभियान चला रहे सैन्यकर्मियों ने वाहन पर कथित रूप से गोलीबारी की, जिसमें छह मजदूरों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें:

Amit Shah on Nagaland: नागालैंड हिंसा पर आज संसद में बयान देंगे गृह मंत्री अमित शाह, ओवैसी ने दिया स्थगन प्रस्ताव

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट