Nagaland Incident: नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह का लोकसभा में बयान, कहा- SIT एक महीने के भीतर जांच करेगी पूरा

<p style="text-align: justify;"><strong>Nagaland Incident:</strong> नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह ने आज लोकसभा में बयान दिया. उन्होंने कहा कि संदिग्धों की आशंका में फायरिंग हुई थी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार नागालैंड की घटना पर अत्यंत खेद प्रकट करती है और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताती है. गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा, ”नागालैंड की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जिसे एक महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है.”</p> <p style="text-align: justify;">अमित शाह ने कहा, ”सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाते समय इस तरह की किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.”</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि नागालैंड के मोन जिले में 24 घंटे के भीतर एक विफल उग्रवाद विरोधी अभियान और जवाबी हिंसा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम 14 आम नागरिकों और एक सैनिक की मौत हो गई.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News