Narendra Giri Maharaj Death: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद आज नाना पटोले ने यह बात कही. नाना पटोले का कहना है कि उत्तर प्रदेश में साधु-संत-गंगा कुछ भी सुरक्षित नहीं है. सरकार फेल है. ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए. नाना पटोले ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा साधु संतों की हत्या उत्तर प्रदेश में ही होती है.

नरेंद्र गिरी की मौत हत्या: नाना पटोले

नाना पटोले ने नरेंद्र गिरी की मौत को हत्या बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की जा रही है. महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में अपना पक्ष रखते हुए नाना पटोले ने ये भी कहा कि बीजेपी साधु संतों के आशीर्वाद से झूठ बोलकर सरकार बनाने में सफल रही थी, अब बीजेपी का झूठ सबके सामने आ गया है जो साधु संत इस पर बात करते हैं उनकी हत्या हो जाती है उत्तर प्रदेश में साधु संत सुरक्षित नहीं हैं.

"बीजेपी साधु-संतों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से असफल"

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो घटना घटी थी पालघर में साधुओं की मौत की तब बीजेपी ने बहुत आरोप लगाए थे. साधुओं की सुरक्षा को लेकर वह पूरा मामला अफवाहों पर आधारित था. उन्होंने कहा कि इस मामले में तो सीधे हत्या हुई है. बीजेपी साधु-संतों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से असफल है. झूठ बोलकर साधु संतों को साथ ले आई थी.

Who Is Anand Giri: नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि कौन है? कैसे वो महंत तक पहुंचा, जानें सब कुछ

Covishield Vaccine: कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने का मुद्दा भारत ने ब्रिटेन के सामने उठाया, कहा- भेदभाव से भरी है नई पॉलिसी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया