Navjot Sidhu Meets CM Channi: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से चंडीगढ़ में मुलाकात की. पंजाब भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री परगट सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा, पवन गोयल और पर्यवेक्षक हरीश चौधरी भी मौजूद रहे. दरअसल, सिद्धू ने 28 सितंबर को सभी को चौंकाते हुए चन्नी सरकार के फैसलों से नाराज होकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सीएम ने कहा था कि बातचीत से मुद्दे सुलझा लेंगे.

बुधवार को सीएम चन्नी ने कहा था, "मैंने आज सिद्धू साहब से टेलीफोन पर बात की है. पार्टी सर्वोच्च है, सरकार पार्टी की विचारधारा को स्वीकार करती है और उसका पालन करती है. (मैंने उनसे कहा कि) आप आओ, बैठो और बात करो." वहीं सिद्धू ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक, राज्य के महाधिवक्ता और ‘दागी’ नेताओं की नियुक्ति पर सवाल उठाया था.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सहोता का स्पष्ट तौर पर जिक्र करते हुए, सिद्धू ने कहा, ‘‘ आज मैंने देखा कि उन मुद्दों पर समझौता हो रहा है.’’ सहोता फरीदकोट में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी की घटनाओं की जांच के लिए तत्कालीन अकाली सरकार द्वारा 2015 में गठित एक विशेष जांच दल के प्रमुख थे.

सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने 18 जुलाई को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया था. विवाद नहीं थमता देख 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चन्नी को सिद्धू का करीबी माना जाता है. हालांकि अब सिद्धू ने चन्नी सरकार के फैसलों से नाराज होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

Amarinder Singh On Congress: कांग्रेस छोड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी को लेकर भी रुख किया साफ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया