Navjot Singh Sidhu का अमरिंदर सिंह पर निशाना, घोषणापत्र में बोले- हमारा सीएम बीजेपी के हाथों में था

Navjot Singh Sidhu Exclusive: पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. इस बीच राज्य कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा है कि आज पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा कोई है तो वो है विश्वास का. बेहाल पंजाब जो उल्टी राह पर चला, माफिया की राह पर चला उसको सीधी राह पर लाने का जो एजेंडा है यही आम आदमी को भी भाता है.

एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल तक मैं लड़ता रहा. मुझे पहले ही एक साल में घर बैठा दिया गया और मुझे जिन्होंने घर बैठाया आज वही घर बैठे हैं. जिस सीएम ने दरवाजे बंद किए, उसके लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं. वो मुख्यमंत्री था ही नहीं हमारा. हमारे 78 विधायक थे लेकिन हमारा मुख्यमंत्री नहीं था. हमारा सीएम बीजेपी के हाथों में था.

उन्होंने आगे कहा, ”वो पंजाब के लिए नहीं था. अपने परिवार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री बना रहना चाहता था. आज भी वो लोगों को हराना चाहता है और सिद्धू पंजाब को जीताना चाहता है.”

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News