
<p style="text-align: justify;"><strong>Navjot Singh Sidhu Resigns: </strong>पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अभी उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे सिद्धू के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से एक बार फिर अपील की कि तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए. किसानों के भले के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. हमारी सरकार किसान संगठनों के साथ खड़ी है. हम उनके पीछे खड़े होकर लड़ाई लड़ेंगे. अगर केंद्र ने ये मांग नहीं मानी तो हम बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे.</p> <p style="text-align: justify;">सीएम ने राज्य के गरीब लोगों कर्जे माफ करने का एलान किया. किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवार के सदस्यों के लिए नौकरी की व्यवस्था होगी. उन्होंने कहा कि आज किसान और मजदूर संकट में हैं. कल जिस किसान के घर मैं गया तो उसके सिर पर छत नहीं है.</p> <p><iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/odmHZVWb7ws" width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






