मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के कारण महाराष्ट्र में बंद पड़े धार्मिक स्थलों को एक बार फिर खोलने का निर्देश जारी कर दिया है. मुंबई के सिद्विविनायक मंदिर में कल यानी कि नवरात्रि के पहले दिन से भक्त दर्शन कर सकेंगे. वहीं, सरकार ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम तैयार किए हैं जिन्हें पालन करना भक्तों के लिए जरूरी होगा.

मुंबई के सिद्विविनायक मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को पहले बुकिंग करानी होगी. जिसके बाद वो QR कोड के जरिए मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे. मंदिर के प्रशासन के मुताबिक हर घंटे 250 श्रद्धालुओं को QR को कोड दिया जाएगा साथ ही उन्हें कुछ खास नियमों का पालन करना होगा. बता दें, महाराष्ट्र सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला बीते महीने टास्क फोर्स के साथ हुई बैठक के दौरान लिया था.

कल से खुलने जा रहे ये मंदिर

कल से भक्त, शिरडी साईं बाबा समेत शनि शिग्णापुर मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकेंगे. ऑनलाइन पास के जरिए 15 हजार भक्तों को शिरडी मंदिर में जाने की इजाजत होगी. इसके अलावा, मुंबई का मुंबा देवी मंदिर भी कल से खुलने जा रहा है. हालांकि मंदिर में केवल उन्हीं को प्रवेश की इजाजत होगी जो टीकाकरण करा चुके हैं. वहीं, फूल, माला, प्रसाद पर प्रशान ने पूरी तरह रोक लगाई है.

गरबा की नहीं होगी इजाजत

कोरोना को देखते हुए सरकार ने मुंबई में गरबा पर रोक लगाई हुई है. इसके अलावा नवरात्रि त्योहार के लिए SOP को जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट