Nawab Malik Tweet: ‘न खंजर उठेगा, न तलवार इन से’, दिवाली पर नवाब मलिक के ट्वीट के बढ़ा कयासों का दौर

Nawab Malik Diwali Wishes: NCP नेता नवाब मलिक दिवाली के दिन एक बार फिर ट्वीट किया है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे मलिक ने अपने ट्वीट में लिखा, न खंजर उठेगा, न तलवार इन से, ये बाजू मेरे आजमाए हुए हैं!  नवाब मलिक के इस ट्वीट से हालांकि यह तो पता नहीं चल पाया कि उनका इशारा किस ओर है, लेकिन लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. इससे पहले दिवाली के मौके पर मलिक ने लोगों को बधाई दी है.

बुधवार को भी मलिक ने एक दिलचस्प ट्वीट किया था, जिससे लोगों में कयासों का दौर चल पड़ा है. मलिक ने ट्वीट में लिखा था,  होटल द ललित में छुपे हैं कई राज, मिलते हैं रविवार को. अपने ट्वीट में मलिक ने लिखा, शुभ दीपावली. आप सभी की दिवाली मंगलमय हो. होटल द ललित में छुपे हैं कई राज…मिलते हैं रविवार को. मलिक के इस ट्वीट के बाद अब सबको इंतजार रविवार का है कि मलिक आखिर द ललित होटल में किन बातों का जिक्र करेंगे.

न खंजर उठेगा, न तलवार इन से
ये बाज़ू मेरे आज़माए हुए हैं !
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 4, 2021

आपको बता दें कि क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पकड़े जाने के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है. नवाब मलिक ने बॉलीवुड को निशाना बनाने से लेकर एनसीबी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. समीर वानखेड़े और उनके बीच तो वार-पलटवार का लंबा दौर चला है. समीर वानखेड़े की पत्नी और बहन भी मलिक पर लगातार निशाना साध रही हैं. देखना होगा कि आगे इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति किस ओर करवट लेगी.

ये भी पढ़ें

Malik VS Wankhede: समीर वानखेड़े पहनते हैं दस करोड़ के कपड़े, प्राइवेट आर्मी से करते हैं उगाही, पढ़ें नवाब मलिक के 10 बड़े आरोप

Maharashtra IT Raid: अजित पवार के खिलाफ इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 1 हजार करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति जब्त

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News