Sameer Wankhede Birth Certificate Allegation: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है. इसी मामले में आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ट्विटर पर साझा किए सर्टिफिकेट को वानखेड़े का असली बर्थ सर्टिफिकेट बताया है. वहीं फिलहाल इस मामले में NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि मैं मंत्री के इन सारे आरोपों का जवाब मुंबई आकर दूंगा.

दरअसल नवाब मलिक ने कल सोशल मीडिया पर दो ट्वीट किए थे. पहले ट्वीट में उन्होंने वानखेड़े की एक फोटो शेयर की. इस फोटो को शेयर करते हुए मलिक ने लिखा पहचान कौन? जबकि एक अन्य ट्वीट में उन्होंने नगर निगम के प्रमाण पत्र की तस्वीर साझा की. इस प्रमाण पत्र में समीर के पिता का नाम ‘दाउद क. वानखेड़े’ लिखा है. वहीं धर्म की जगह पर ‘मुस्लिम’ लिखा है. हालांकि इस मामले में वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े (Father Gyandev Wankhede) ने मलिक पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने कभी भी धर्म नहीं बदला. उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप गलत है. उनकी इंटरकास्ट शादी हुई थी, लेकिन उन्होंने या उनकी पत्नी ने कभी अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया था.

Sameer Dawood Wankhede का यहां से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा pic.twitter.com/rjdOkPs4T6
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 25, 2021

दलित का हक छीनने का लगा आरोप

बता दें कि प्रेस कॉन्फेंस के दौरान मलिक ने वानखेड़े के ऊपर किसी दलित का हक छीनने का आरोप लगाते हुए कहा, "फर्जी दस्तावेज बनाकर कोई व्यक्ति शेड्यूल कास्ट के कोटे में अगर नौकरी हासिल करता है तो किसी गरीब का हक मारा जा रहा है. इस हक की लड़ाई को हम आगे लेकर जाएंगे और उस दलित भाई को उसका हक वापस दिलाएंगे." वहीं उन्होंने सर्टिफिक्ट में फर्जीवाड़ा करने के मामले में शेड्यूल कास्ट सर्टिफिकेट वैलिडिटी कमेटी के पास यह मामला ले जाकर इसकी जांच करने की मांग की है. इसके अलावा मलिक ने बिना किसी का नाम लिए NCB में वसूली किए जाने का दावा किया है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा मालदीव में भी वसूली हुई है. वहां बड़ी मात्रा में पैसे बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Violence: पंजाब के मंत्री ने मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को सौंपे 50-50 लाख के चेक

खाद्य तेलों और प्याज़-टमाटरों की कीमत से लोग बेहाल, जानें कब तक मिल सकती है राहत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट