Nawab Malik vs Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों के बीच पिता ज्ञानदेव का आया जवाब, कहा- मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया, राजनीति कर रहे मलिक

Sameer Wankhede Birth Certificate Allegation: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है. नवाब मलिक ने कल सोशल मीडिया पर दो ट्वीट किए थे. पहले ट्वीट में उन्होंने अकेले वानखेड़े की एक फोटो शेयर की. इस फोटो को शेयर करते हुए मलिक ने लिखा पहचान कौन? जबकि एक अन्य ट्वीट में नगर निगम के प्रमाण पत्र की तस्वीर पोस्ट की गई है. इस प्रमाण पत्र में पिता का नाम ‘दाउद क. वानखेड़े’ लिखा है. वहीं धर्म की जगह पर ‘मुस्लिम’ लिखा है. इस मामले पर अब वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े (Father Gyandev Wankhede) ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने कभी भी धर्म नहीं बदला. उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप गलत है. ज्ञानदेव ने कहा कि उनकी इंटरकास्ट शादी हुई थी, लेकिन उन्होंने या उनकी पत्नी ने कभी अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया था.

बेटे पर लगातार लग रहे आरोपों ने बीच उनके पिता ने कहा कि उनका नाम ज्ञानदेव है न कि दाऊद. वहीं शादी के दौरान किए गए धर्म परिवर्तन का जवाब देते हुए ज्ञानदेव ने कहा कि शादी के वक्त भी हमने किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया था. उन्होंने प्रमाण के तौर पर अपनी पत्नी का एफिडेविट दिखाया. उन्होंने कहा कि उनका बेटा महाकाव्य ‘महाभारत’ के अभिमन्यु की तरह है जो दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन वह अर्जुन की तरह इस ‘चक्रव्यूह’ से बाहर आ जाएगा. वहीं मंत्री नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए समीर के पिता ने कहा कि एनसीपी नेता बहुत निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं.

जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप

दरअसल, समीर वानखेड़े पर हाल ही में आर्यन खान ड्रग मामले में उगाही के आरोप लगाए गए हैं. इस विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर निशाना साधा है. नवाब मलिक ने महाराष्ट्र में ड्रग्स केस की जांच कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर नया आरोप लगाते हुए उन पर जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है. इसी मामले में मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि समीर वानखेडे ने मुस्लिम धर्म स्वीकारा था. कल बर्थ सर्टिफिकेट ट्विटर पर जारी करने के बाद उन्होंने जो बातें प्रेस के जरिए सामने रखी है, मेरी बिनती है कि वानखेड़े उस पर कायम रहें. हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज है जिसे आने वाले दिनों में हम रिलीज करेंगे जिससे साबित होगा कि उन्होंने मुस्लिम धर्म स्वीकारा था और केवल नौकरी के लिए शेड्यूल कास्ट का फायदा लिया गया.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Violence: पंजाब के मंत्री ने मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को सौंपे 50-50 लाख के चेक

खाद्य तेलों और प्याज़-टमाटरों की कीमत से लोग बेहाल, जानें कब तक मिल सकती है राहत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News