राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश की सभी महिला आयोग अध्यक्षों के साथ बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, पुरानी सोच को बदलकर महिलाओं को लेकर नई सोच की जरूरत है. आज महिलाओं की भूमिका हमारे हर क्षेत्र में है.

महिलाओं को देनी होगी नई दिशा – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, आज बदलते हुए भारत में महिलाओं की भूमिका का लगातार विस्तार हो रहा है. इसीलिए राष्ट्रीय महिला आयोग का विस्तार भी आज समय की मांग है. ऐसे में आज सभी महिला आयोगों को अपना दायरा भी बढ़ाना होगा और अपने राज्य की महिलाओं को नई दिशा भी देनी होगी. आज एक नए भारत का संकल्प हमारे सामने है. आज देश सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के मूल पर चल रहा है.

ये भी पढ़ें – Assembly Election 2022: चुनावी रैलियों में शामिल हो सकेंगे 1000 लोग, जानें EC का नया आदेश

छोटे उद्योगों का आधार महिलाएं
पीएम मोदी ने कहा कि, पहले जैसे ही बिजनेस की बात होती थी तो उसका यही मतलब निकाला जाता था कि बड़े कॉर्पोरेट की बात हो रही है, पुरुषों के काम की बात हो रही है. लेकिन हमारी ताकत छोटे उद्योग रहे हैं. इन उद्योगों में जितनी भूमिका पुरुषों की होती है उतनी ही महिलाओं की होती है. ऐसे कितने ही उद्योग हैं, जिनका आधार महिला शक्ति और महिला कौशल ही है. ये दुर्भाग्य रहा कि इन उद्योगों की ताकत को पहचानना छोड़ दिया गया था.

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 7 सालों में देश की नीतियां महिलाओं को लेकर और अधिक संवेदनशील हुई हैं. आज भारत उन देशों में है जो अपने यहां सबसे अधिक मातृत्व अवकाश देता है. कम उम्र में शादी बेटियों की पढ़ाई और करियर में बाधा न बने, इसके लिए बेटियों की शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास है.

पद्म पुरस्कारों में महिलाओं की भागीदारी
न्यू इंडिया के ग्रोथ सर्किल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. महिला आयोग को चाहिए कि महिलाओं की इस भूमिका को प्रमोट किया जाए. पिछले 7 सालों में देश ने इस ओर खासतौर पर ध्यान दिया है. पद्म पुरस्कारों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका उदाहरण है. इस साल 34 पद्म पुरस्कार महिलाओं को दिया गया है. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसी तरह खेलों में भी भारत की बेटियां दुनिया में कमाल कर रही हैं. देश के लिए मेडल जीत रही हैं.

ये भी पढ़ें – CM ममता बनर्जी ने गवर्नर Jagdeep Dhankhar को Twitter पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट