NHRC Foundation Day: एनएचआरसी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- भारत ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया

NHRC Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28वें एनएचआरसी स्थापना दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया के अहिंसा का रास्ता दिखाया. आज महात्मा गांधी के आदर्शों को पूरी दुनिया मानती है.

भारत ने पूरे विश्व को ‘अधिकार और अहिंसा’ का मार्ग सुझाया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’एक ऐसे समय में जब पूरी दुनिया विश्व युद्ध की हिंसा में झुलस रही थी, भारत ने पूरे विश्व को ‘अधिकार और अहिंसा’ का मार्ग सुझाया. हमारे बापू को देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों के प्रतीक के रूप में देखता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’भारत के लिए मानवाधिकारों की प्रेरणा का, मानवाधिकार के मूल्यों का बहुत बड़ा स्रोत आज़ादी के लिए हमारा आंदोलन, हमारा इतिहास है. हमने सदियों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया. एक राष्ट्र के रूप में, एक समाज के रूप में अन्याय-अत्याचार का प्रतिरोध किया.’’

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बारे में जानिए

बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत 12 अक्टूबर, 1993 को हुआ था. इसका उद्देश्य मानवाधिकारों को प्रोत्साहन देना और उनका संरक्षण करना है. आयोग किसी भी प्रकार के मानवाधिकार हनन का स्वतः संज्ञान लेता है, मानवाधिकारों के हनन के मामलों में पड़ताल करता है, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिये लोकाधिकारियों को अनुमोदन करता है और मानवाधिकारों का हनन करने वाले जनसेवकों के खिलाफ कानूनी और अन्य दण्डनीय कार्रवाई करता है.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

बड़ी खबर: दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, लक्ष्मी नगर से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

Shopian Encounter: सेना ने लिया 5 जवानों की शहादत का बदला, पिछले 24 घंटों में ढेर किए 5 आतंकी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News