NHRC Foundation Day: पीएम मोदी आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम पर करेंगे संबोधित

NHRC Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 28वें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वे सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस अवसर पर वे संबोधन भी करेंगे. कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र में मानवाधिकार की रक्षा और वंचितों की गरिमा की रक्षा करने में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की अहम भूमिका है. उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा- “कल सुबह ग्यारह बजे, 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. एनएचआरसी हमारे देश में मानवाधिकारों और वंचितों की गरिमा की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.”

At 11 AM tomorrow, 12th October, will address the 28th NHRC Foundation Day programme. The NHRC plays an important role in our nation in protecting the human rights and dignity of the marginalised.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2021

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत 12 अक्टूबर, 1993 को हुआ था. इसका उद्देश्य मानवाधिकारों को प्रोत्साहन देना और उनका संरक्षण करना है. आयोग किसी भी प्रकार के मानवाधिकार हनन का स्वतः संज्ञान लेता है, मानवाधिकारों के हनन के मामलों में पड़ताल करता है, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिये लोकाधिकारियों को अनुमोदन करता है, मानवाधिकारों का हनन करने वाले जनसेवकों के खिलाफ कानूनी और अन्य दण्डनीय कार्रवाई करता है.

ये भी पढ़ें:

G20 Summit: अफगानिस्तान संकट पर जी-20 की महत्वपूर्ण बैठक आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिकरत

महबूबा बोलीं- ‘खान’ सरनेम की वजह से आर्यन बना निशाना, वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News