Nisha Dahiya Murder: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल लेवल की कुश्ती प्लेयर, उनके भाई व मां को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. यह घटना सोनीपत के हलालपुर गांव में हुई. खिलाड़ी निशा दहिया और उसके भाई सूरज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं निशा की मां धनपति की हालत गंभीर है. उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है. गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग अकैडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. खरखोदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया है. गौरतलब है कि पीएम ने सुबह ही निशा को बधाई दी थी. बता दें कि 65 किलो वर्ग में निशा ने सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था. इसके बाद पीएम ने निशा समेत अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी थी.

Congratulations to Shivani, Anju, Divya, Radhika and Nisha for winning medals at the Wrestling Championships in Belgrade. Their performance is special and will contribute to wrestling becoming even more popular across India. https://t.co/pI6aByu2ZB
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2021

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया