Nitin Gadkari on Vehicles Horn: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह ऐसा कानून लाने के लिए योजना बना रहे हैं जिसमें गाड़ियों के हॉर्न में सिर्फ इंडियन म्यूजिक का ही इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सायरन का भी अध्ययन कर रहे हैं, इसकी जगह ऑल इंडिया रेडियो पर बजाए जाने वाले मधुर धुन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

गडकरी ने कहा कि उन्होंने लाल बत्ती बंद कर दी है. अब मैं इन सायरन को भी खत्म करना चाहता हूं. अब मैं एम्बुलेंस और पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सायरन का अध्ययन कर रहा हूं.

नितिन गडकरी ने कहा कि आकाशवाणी की आवाज सुखद एहसास देती है. मैं उस धुन को एंबुलेंस के लिए इस्तेमाल करने की सोच रहा हूं ताकि लोगों को अच्छा लगे. मौजूदा सायरन काफी परेशान करने वाला है. खासकर मंत्रियों के गुजरने के दौरान सायरन का इस्तेमाल किया जाता है. इससे कानों को भी नुकसान पहुंचता है.

उन्होंने कहा, ”मैं इसका अध्ययन कर रहा हूं और जल्द ही एक कानून बनाने की योजना बना रहा हूं कि सभी वाहनों के हॉर्न में भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों से तैयार किया गया हो. ताकि सुनने में अच्छा लगे. बांसुरी, तबला, वायलिन, माउथ ऑर्गन, हारमोनियम की आवाज का इस्तेमाल किया जा सकता है.

FB, WhatsApp, Instagram Down: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, दुनियाभर में यूजर्स को आ रही दिक्कत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट