Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज आए ओमिक्रोन के 4 मामले, अब तक 32 मरीज में से 25 हो चुके हैं ठीक

Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को इस वेरिएंट के 4 मामलों की पुष्टि हुई. इनमें सो दो मरीज ओसमानाबाद और एक-एक मुंबई और बुलढाना के हैं. राज्य में अब तक 32 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 25 संक्रमण से उबर चुके हैं.

मुंबई-13
पिंपरी चंडीवाड-10
पुणे-2
ओसमानाबाद-2
कल्याण डोम्बीवली-1
नागपुर-1
लातूर-1
वसई विरार-1
बुलढाना-1

पूरे देश में अब तक 67 लोग इस ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं. ओमिक्रोन का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में आया था. WHO के मुताबिक, अब तक 77 देशों में इसकी पुष्टि हो चुकी है. यह वेरिएंट अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और डेल्टा प्लस के मुकाबले तेजी से फैलता है. यही वजह है कि ओमिक्रोन ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News