Coronavirus Covid-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहे हैं और राजधानी में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों में से 46 प्रतिशत में ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है.

उन्होंने कहा कि ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तहत कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और अतिरिक्त पाबंदियां लगाने के संबंध में फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) करेगा.

UP Elections 2022: यूपी में कब होंगे चुनाव, कैसी हैं तैयारियां? जानें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

जैन ने कहा, ‘दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीज भर्ती हैं. जीनोम सीक्वेंसिंग की हालिया रिपोर्ट में 46 प्रतिशत नमूनों में ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में यात्रा नहीं की थी. इसका मतलब है कि अब ‘ओमिक्रोन’ दिल्ली के अंदर आ चुका है’ मंत्री ने कहा, ‘इसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है.'

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से केवल 102 ही शहर के निवासी हैं. वहीं, इनमें से 115 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें एहतियाती तौर पर अस्पताल में रखा गया है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा था कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनके हवाई अड्डे पर संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी, वे भी कुछ दिन बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं. इस अवधि के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं.

Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने जब्त खजाना कोर्ट से मांगा वापस, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी दो

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को फैसला किया था कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के तहत कोविड-19 से संबंधित लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे और नई पाबंदियों पर निर्णय लेने से पहले अधिकारी कुछ समय के लिए स्थिति की निगरानी करेंगे.

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के प्रसार के साथ ही संक्रमण के मामलों में इजाफे के बीच डीडीएमए ने मंगलवार को दिल्ली में ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तहत ‘यलो अलर्ट’ घोषित किया था.

Kalicharan Arrested: कालीचरण की गिरफ्तारी पर BJP-कांग्रेस सरकार आमने-सामने, CM बघेल ने नरोत्तम मिश्रा से पूछा- आप खुश नहीं?

’यलो’ अलर्ट के तहत रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों व कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को ऑड-ईवन आधार पर खोलना, मेट्रो ट्रेन और सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट