New Year Celebration 2022: आज साल 2021 का आखिरी दिन है. कोरोना पाबंदियों के चलते कई राज्यों में नए साल का जश्न फीका रहेगा. इस बार भी नए साल 2022 का स्वागत उस तरीके से नहीं कर पाएंगे जैसा पहले किया करते थे. भारत के अलग-अलग राज्यों में कई सारी पाबंदियों के बीच नए साल का स्वागत किया जाएगा. कई राज्यों ने एहतियातन नाइट कर्फ्यू रहेगा.

दिल्ली से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में लागू ये पाबंदियां

ओमिक्रोन के खतरे के कारण दिल्ली (Delhi) में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है. उन सभी व्यक्तियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी जो छूट प्राप्त श्रेणी में नहीं आते हैं. शराब की दुकानों का समय घटाकर रात 8 बजे तक कर दिया है. सिनेमा हॉल, मैरिज हॉल, स्पा, जिम, स्कूल और युनिवर्सिटी बंद कर दिया गया है.

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्तियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित किया है. इनडोर शादियों में अधिकतम 100 लोगों और आउटडोर शादियों में अधिकतम 250 लोगों को अनुमति दी है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी नाइट कर्फ्यू लागू है. शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है.

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी नाइट कर्फ्यू लागू है. स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाएं, स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर जाने वाले वाहनों, एंबुलेंस, डाक सेवाओं की आवाजाही को कर्फ्यू से छूट दी गयी है.

कर्नाटक (Karnataka) सरकार ने नाइट कर्फ्यू के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नए साल (New Year) से संबंधी सभी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया है. वहीं भोजनालय, होटल, पब, क्लब व रेस्तरां को कुल क्षमता के 50 फीसदी के हिसाब से संचालन किया जाएगा.

केरल सरकार ने भी ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. केरल में रात 10 बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.

गुजरात (Gujarat) के आठ शहरों (अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़) में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

हरियाणा (Haryana) सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया. इनडोर और खुले स्थानों कार्यक्रमों में अधिकतम लोगों की संख्या को क्रमशः 200 और 300 लोगों तक सीमित कर दिया है.

असम (Assam) सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्य में अब 31 दिसंबर को नाइट कर्फ्यू नहीं होगा. नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, रात 11.30 बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा, हालांकि यह 31 दिसंबर की रात को लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-
Corona Vaccination: एहतियाती खुराक के तौर पर कौन सा टीका दिया जाएगा? सरकार ने दिया ये जवाब

मुंबई-दिल्ली फिर बना कोरोना का ‘हॉटस्पॉट’, राजधानी में आए 1313 नए मामले तो वहीं मुंबई में 3671 लोग हुए संक्रमित

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट