Omicron Variant: ओमिक्रोन का बढ़ा खतरा, एक्शन में सरकार, एयरपोर्ट पर बढ़ी कड़ाई, जानें- बड़ी बातें

Omicron Variant Guidelines: ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की गई है. नई गाइडलाइंस में बताया गया है कि भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सूचना देनी होगी. गाइडलाइंस के मुताबिक यह भी कहा गया है कि यात्रा से पहले ही यात्री एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को डालें.

केंद्र सरकार की ओर से ऐसे 12 देशों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें हाई रिस्क की कैटगरी में डाला गया है. इन 12 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अलग तरह के उपाय किए गए हैं. इन देशों में यूके समेत यूरोपीय यूनियन के सभी देश जैसे- दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील, बांग्लादेश, बोत्सावाना, चीन, मॉरिशियस, न्यूज़ीलैंड, ज़िंबाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल शामिल हैं.

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक इन देशों से भारत पहुंचने वालों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना वायरस की जांच करवानी होगी. वहीं जांच की रिपोर्ट के लिए एयरपोर्ट पर ही इंतज़ार भी करना होगा. अगर इन यात्रियों की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इन्हें अगले सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा. वहीं आठवें दिन फिर से कोरोना टेस्ट कराना होगा फिर से अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो अगले सात दिनों तक खुद की मॉनिटरिंग करनी होगी.

गाइडलाइंस के मुताबिक हाई रिस्क देशों की कैटगरी के बाहर के देश से भारत आए यात्री को एयरपोर्ट से जाने नहीं दिया जाएगा. इन यात्रियों को अगले 14 दिनों तक सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी. गाइडलाइंस में कहा गया है कि किसी भी फ्लाइट में मौजूद कुल यात्रियों के 5 फीसदी यात्री का भारत आने पर रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

Omicron Variant: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे होती है जांच

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News