Omicron Variant: देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. महाराष्ट्र और केरल में बीते दिन 4-4 नए मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, तमिलनाडु में भी एक मामला सामने आया. बता दें, देश में अब तक ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है.

ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक दर्ज हुए 73 में से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 32 मामले दर्ज हुए हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में दर्ज 4 नए मामलों में से एक अस्मानाबाद का है तो वहीं एक बुलढाणा का है. इनमें से तीन मरीजों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. वहीं, इन सभी मरीजों में किसी प्रकार का कोई लक्षण देखने को नहीं मिला है.

7 साल का बच्चा ओमिक्रोन से संक्रमित

पश्चिम बंगाल तक पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन ने मुर्शिदाबाद में 7 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया है. वहीं, तेलंगाना में दो विदेशी नागरिक ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं. बात अगर कोरोना के आंकड़ों की करें तो देश में बीते 24 घंटे में 6984 नए केस दर्ज हुए हैं. वहीं, 247 मरीजों की मौत हुई है.

जनवरी में ओमिक्रोन यूरोप में हो सकता है हावी

WHO के मुताबिक दुनिया के 77 देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन फैल चुका है. यूरोपीय संघ ने इस वेरिएंट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा- जनवरी के मध्य तक यूरोप में ओमिक्रोन हावी हो सकता है. वहीं, दक्षिण अफ्रिका से मिला ये वेरिएंट बच्चों को अधिकतर अपनी चपेट में ले रहा है.

यह भी पढ़ें.

Imran Khan On Afghanistan: इमरान खान का बड़ा बयान- अफगानिस्तान को अलग-थलग करना दुनिया के लिए नुकसानदेह

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट