Asaduddin Owaisi Attack Latest News: उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर फायरिंग की घटना पर 7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) संसद में विस्तृत जवाब देंगे. वहीं पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने लोकसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है.

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी (Owaisi) की कार पर फायरिंग के बाद उन्होंने आज लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया. सांसद ओवैसी ने लोकसभा में खुद पर हुए हमले को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने इस दौरान उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा पर भी जवाब दिया और कहा कि, मैं घुटन वाली जिंदगी नहीं जी सकता हूं. उन्होंने Z कैटेगरी की सुरक्षा लेने से साफ इनकार कर दिया.

ओवैसी ने संसद में अपने भाषण के दौरान पूछा कि आखिर ये कौन लोग हैं जो गोली पर भरोसा करते हैं, बैलेट पर नहीं करते. ये कौन लोग हैं, जिन्हें संविधान पर भरोसा नहीं रहा. मैं कोई सियासी बयानबाजी नहीं करूंगा. मैं दो बार का विधायक हूं और चार बार का सांसद हूं. ओवैसी ने कहा कि, ये लोग नफरत से भर चुके हैं. ऐसे में भारत में राइट विंग कम्युनलिज्म और टेररिज्म बढ़ेगा. जो गलती एनडीए-1 ने की थी वो गलती आप भी करने जा रहे हैं. इससे आपको और आपकी सरकार को ही नुकसान होगा.

ओवैसी ने कहा कि, अगर गोली लगती है तो मुझे कबूल है. ओवैसी की जान गरीबों और मजलूमों से ज्यादा नहीं है. मैं सरकार से अपील करता हूं कि इस नफरत को खत्म करिए. मुझे Z कैटेगरी नहीं चाहिए, मुझे ए कैटेगरी का नागरिक बनाइए. उन्होंने कहा कि, मैं किसी भी हमले से रुकने वाला नहीं हूं. उत्तर प्रदेश की जनता नफरत का जवाब मोहब्बत से देगी, गोली का जवाब बैलेट से देगी.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: अखिलेश यादव, जयंत चौधरी सहित 400 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का है आरोप

ये भी पढ़ें – ABP EXCLUSIVE: Navjot Sidhu का Amarinder Singh पर हमला, कहा- कप्तान खुद माफिया थे, हिस्सा लेते थे इसलिए निकाला गया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट