Owaisi Targets SP-BSP: असदुदीन ओवैसी ने साधा SP और BSP पर निशाना, कहा- अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कुछ नहीं किया

Owaisi Targets SP-BSP: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुदीन ओवैसी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की आलोचना की और कहा कि दोनों दलों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया. एक निजी टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि गैर-बीजेपी दल खुद को एक बड़ा हिंदू साबित करने के लिए भगवा दलों के साथ दौड़ रहे हैं.

असदुदीन ओवैसी ने साधा BSP और SP पर निशाना

ओवैसी ने कहा कि ‘BSP और SP ने मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 75 प्रतिशत मुस्लिम वोट हासिल किए, वहीं मोदी के नेतृत्व में BJP को 71 प्रतिशत वोट मिले तब भी दोनों दल उन्हें सरकार बनाने से नहीं रोक पाए. मुसलमानों की समस्यायें तभी हल होंगी जब उनका नेता होगा.'

योगी के दावे को किया खारिज

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार साल के शासन के दौरान कोई दंगा नहीं होने के दावे को खारिज किया और कहा कि 2019 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 5,819 सांप्रदायिक झगड़े हुए. दिल्ली में अपने घर पर हुए हमले पर ओवैसी ने कहा कि घटना पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई और यह अल्पसंख्यक समुदाय को चुप कराने की कोशिशों को दिखाता है.

शिवपाल सिंह यादव मिले ओवैसी

बता दें कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सियासी सरगर्मियों के बीच असदुद्दीन ओवैसी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है. शिवपाल सिंह यादव से मिलने के लिए असदुद्दीन ओवैसी उनके आवास पर पहुंचे थे, जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने शिवपाल यादव को एक बड़ा नेता कहा था.

इसे भी पढ़ेंः
Covishield Vaccine: कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने का मुद्दा भारत ने ब्रिटेन के सामने उठाया, कहा- भेदभाव से भरी है नई पॉलिसी

UP Election 2022: शिवपाल यादव से मिले AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, कहा- वे बड़े नेता हैं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News