Pak Terrorist Arrested: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. इसकी गिरफ्तारी पर एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी पिछले 15 साल से दिल्ली में रह रहा था और लगातार अपने पाकिस्तानी आकाओं संपर्क में था. आतंकी अशरफ उर्फ नूरी पाकिस्तान आकाओं को यहां से जानकारी भेज रहा था. पाकिस्तानी आतंकी के बारे में पांच बड़ी बातें-

1-सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी अशरफ ने दिल्ली में ही शादी की थी. लेकिन, उनकी पत्नी साथ नहीं रहती है. सूत्रों के मुताबिक, वह पूछताछ में कई जानकारियां छिपा रहा है. आज पुलिस कोर्ट में अशरफ को पेश करेगी.

2-दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. इसके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं.

3-पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल किया. वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था. उसके पास से एके-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.

4- पुलिस के अनुसार, अशरफ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

5-अब तक की पुलिस पूछताछ में यह पता चला है कि नूरी उर्फ अशरफ नाम का यह आतंकी दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी स्लीपर सेल का हेड भी बताया जा रहा है. स्पीपर सेल के हेड का मतलब है कि जो भी पाकिस्तान समर्थिक आतंकी जब भी दिल्ली के आसपास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में होते थे तो वे नूरी को संपर्क करते थे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट