Pakistani Terrorist Arrested: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली को दिल्ली की अदालत ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले पुलिस ने बताया था कि अशरफ के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल किया. वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था.

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि मोहम्मद अशरफ़ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. ये पिछले दस साल से ज्यादा से यहां रह रहा था और स्लीपर सेल की तरह काम कर रहा था. इसका इरादा था कि टेरर एक्टिविटी को अंजाम दे. लेकिन उसे अभी टारगेट नहीं बताया गया था. अशरफ बांग्लादेश के रास्ते हिंदुस्तान आया था.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया