Chargesheet Against Param Bir Singh: महाराष्ट्र के गोरेगांव कथित वसूली के मामले मे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, सचिन वाजे, अल्पेश पटेल और सुमित सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट की ओर से परमबीर सिंह के खिलाफ 400 पन्नों की रिपोर्ट दाखिल की गई है. परमबीर सिंह और सचिन वाजे को मामले की अगली तारीख पर इस चार्जशीट की एक-एक कॉपी दी जाएगी. विशेष लोक अभियोजक वकील शेखर जगताप ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सभी के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दाखिल गई है.
परमबीर सिंह ने दर्ज करवाया था अपना बयान
बता दें कि परमबीर सिंह ने पिछले हफ्ते वसूली के मामले में पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने एस्प्लेनेड कोर्ट में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और सचिन वाजे समेत तीन अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. परमबीर सिंह के खिलाफ गोरेगांव कथित रंगदारी मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है.
निलंबित हो चुके हैं परमबीर सिंह
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह और पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है. परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह (59) को निलंबित करने के आदेश को उस दिन मंजूरी दी गई थी, जिस दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 12 नवंबर को रीढ़ की सर्जरी के बाद यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
जानें- क्यों किया गया है निलंबित
एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि निलंबन आदेश में यह भी बताया गया है कि सरकार ने उनके खिलाफ ‘कुछ अनियमितताओं और खामियों’ को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है, जिसमें ड्यूटी से बिना सूचना के अनुपस्थिति शामिल है. सूत्रों ने बताया कि परमबीर सिंह पिछले छह महीने में महाराष्ट्र होमगार्ड के प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद पेश नहीं हुए.
About the Author
Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट