Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे छात्रों से परीक्षा पर चर्चा, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा करेंगे. इस दौरान वो छात्रों को संबोधित करते हुए उनका बनोबल बढ़ाएंगे. पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2022 का ऐलान अपने इस साल के आखिरी ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि परीक्षा 2022 में पैरेंट्स और टीचर्स के लिए भी एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘इस साल भी परीक्षाओं से पहले मैं छात्रों के साथ चर्चा करने की प्लानिंग कर रहा हूं. इस कार्यक्रम के लिए 28 दिसंबर से (MyGov.in)  रजिस्ट्रेशन भी शुरू होने जा रहे हैं. परीक्षा पे चर्चा में अपने सुझाव देने के लिए छात्र, पैरेंट्स व टीचर 28 दिसंबर से 20 जनवरी 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.’ पीएम ने आगे कहा कि हर साल की तरह अगले साल की शरुआत में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Like every year, we will have Pariksha Pe Charcha early next year… #MannKiBaat pic.twitter.com/rBKfH3qVd8
— PMO India (@PMOIndia) December 26, 2021

2018 को पहली बार आयोजित हुई थी परीक्षा पे चर्चा

बता दें, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण यह कार्यक्रम अप्रैल में वर्चुअली आयोजित किया गया था. वहीं, पीएम मोदी का छात्रों के साथ जुड़ने का पहला कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 1.0 का आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 16 फरवरी 2018 को किया गया था.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News