Pariksha Pe Charcha 2022 Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे. यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. यहां पीएम मोदी सीधे छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम एक टीचर की तरह छात्रों से बातचीत करेंगे और उनके सवालों का जवाब भी देंगे.

बच्चों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल यह कार्यक्रम ऑनलाइन तरीके से हुआ था. कोरोना महामारी के बाद इस साल पहले की तरह बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है.’परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने, समय प्रबंधन के अलावा जीवन में सफलता के गुर बताते हैं.

हाल में ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी कि इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए देश के सभी राजभवनों में खास तैयारी की जा रही है, जहां राज्यपाल के साथ बच्चे इसमें जुड़ेंगे. इसके साथ ही आईआईटी, आईआईएम जैसे केंद्र सरकार के संस्थानों में भी कार्यक्रम दिखाया जाएगा. विदेशों में भारतीय दूतावासों में भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम का टीवी के दूरदर्शन, डीडी और स्वयंप्रधा चैनलों पूरे भारत में सीधा प्रसारण किया जाएगा. पीपीसी 2022 का 5वां संस्करण सुबह 11 बजे शुरू होने की योजना है. यूट्यूब पर परीक्षा पे चर्चा लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
पूर्वोत्तर राज्यों के लिये मोदी सरकार का बड़ा फैसला, असम, नागालैंड और मणिपुर के 36 जिलों में घटाया AFSPA का दायराॉ

क्या राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार? अब बिहार सरकार के मंत्री ने बताई सच्चाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट